free html templates

वर्णमाला क्रमानुसार

 ( र / 1)

1. राम नाम अमर नाम भजो भाई सोई

(८१)
राम नाम अमर नाम भजो भाई सोई।
सोई सत धुन सब घट-घट होई॥१॥
परा न पश्यन्ति न, मधिमा न बैखरि न,
वर्णात्मक हतधुन नहिं कोई॥२॥
अनहत अनाहत परसावे सत पद,
पहुँचि जहाँ पुनि, भव नहिं होई॥३॥
गुरु भेद धरि-धरि, दिव्य दृष्टि करि-करि,
तीन बन्द बन्द करि, भजो नाम सोई॥४॥
'मेँहीँ' मेँहीँ धुनि, अन्तर अन्त सुनि,
सुरत रमे गुरु आश्रित होई॥५॥